What We Do


कानपुर मे चातुर्मास के लिए ऐतिहासिक प्रवेश संपन्न हुआ
कानपुर  मे चातुर्मास के लिए ऐतिहासिक प्रवेश संपन्न हुआ

कानपुर  मे चातुर्मास के लिए ऐतिहासिक प्रवेश संपन्न हुआ 
श्रमण संघीय सलाहकार राज ऋषि गुरुदेव श्री सुमति प्रकाश जी महाराज साहब एवं लोह पुरुष उपप्रवर्तक तपस्वी श्री ओम मुनि जी महाराज साहब के शिष्य श्रमण संघ गौरव  राष्ट्रसंत श्री सौरभ मुनि जी महाराज साहब युवा प्रेरक कुशल मंच संचालक श्री विज्ञान मुनि जी महाराज साहब ठाणे 2 का भव्याती भव्य चातुर्मास प्रवेश बहुत ही शानदार तरीके से संपन्न हुआ ।
इस अवसर पर उपप्रवर्तक संत रतन  श्री सतीश मुनि जी महाराज साहब ठाणे 4 एवं 
मंदिर मार्गी मूर्ति पूजक  संत  रत्न श्री विशुद्ध रत्न सागर जी ठाणे 2 पधार कर  प्रवेश की गरिमा को चार चांद लगा दिया।
इस अवसर पर सकल जैन समाज कानपुर के चारों समाज स्थानकवासी समाज, तेरापंथ समाज, दिगंबर समाज, आनंदपुरी समाज मूर्ति पूजक समाज  के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। संपूर्ण समाज के और भाई बहनों ने गुरुदेव के जयकारे के साथ प्रवेश में रौनक लगाई।, कानपुर समाज के प्रधान दिलीप शाह पूर्व प्रधान दौलत राम जैन महामंत्री दिलखुश मूथा आदि पदाधिकारी ने बाहर से आए हुए अतिथि  लोगों का समाज की ओर से स्वागत किया। ।